फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   B.Tech students learned about technology

Pauri News: बीटेक के छात्र-छात्राओं ने तकनीकी के बारे में जाना

Fri, 26 Apr 2024 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 26 Apr 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
B.Tech students learned about technology
गोपेश्वर। प्रौद्योगिक संस्थान गोपेश्वर के 35 छात्र-छात्राओं ने दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान विज्ञान की नई तकनीकी व नए आविष्कारों के बारे में जानकारी हासिल की। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान बीटेक के छात्र-छात्राएं मानसखंड साइंस सेंटर अल्मोड़ा और आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान नैनीताल गए। पहले दिन अल्मोड़ा में उन्होंने नई तकनीकी और नए आविष्कारों के बारे में जानकारी ली। अगले दिन नैनीताल में खगोल विज्ञान की विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध देवस्थल टेलीस्कोप से ब्रह्मांड के विभिन्न पहलुओं को समझा। छात्रों के दल के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन के विभागाध्यक्ष अरविंद कुमार, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सहायक प्रोफेसर डॉ. अरुण उनियाल, विमल प्रकाश और निधि साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed