{"_id":"66e977c61db53f1404074471","slug":"brilliant-students-of-10th-board-leave-for-bharat-darshan-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-108135-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 10वीं बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राएं भारत दर्शन के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 10वीं बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राएं भारत दर्शन के लिए रवाना
Tue, 17 Sep 2024 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों से टॉप करने वाले छात्रों का दल भारत भ्रमण के लिए रवाना हो गया है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में मेधावी छात्र उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। कीर्तिनगर आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गत वर्ष भारत भ्रमण कार्य में उत्कृष्ट डायरी लेखन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
भारत दर्शन के लिए रवाना होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि 10वीं के 63 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण करवाया जा रहा है। 17 से 23 सितंबर तक सात दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे।
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, खंड विकास अधिकारी दमयंती रावत, देवप्रयाग खंड शिक्षा अधिकारी डा. भाष्कर चंद्र बेबनी, राइंका कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य डॉ.यशवंत नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयराम गोदियाल मौजूद रहे। संचालन महेंद्र कठैत व राजेश सेमवाल ने किया।