फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Brainstorming begins to make Baikunth Chaturdashi fair

Pauri News: बैकुंठ चतुर्दशी मेले को आकर्षक बनाने के लिए मंथन शुरू

Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming begins to make Baikunth Chaturdashi fair
14 नवंबर से होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले को इस बार और भव्य एवं आकर्षक बनाए जाने की तैयारियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से विभिन्न संगठनों सहित नगर क्षेत्र के जागरूक लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम/नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा लोगों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, इसके लिए नगर निगम में सुझाव पेटी भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस बार कमलेश्वर महादेव मंदिर और धारी देवी मंदिर को आपस में जोड़ने के लिए मानव श्रृंखला बनाए जाने को लेकर भी सुझाव आए हैं। साथ ही मेले से पूर्व मैराथन दौड़, महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता, क्रिकेट मैत्री मैच आदि कार्यक्रम रखे जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों को मंच दिए जाने पर भी विशेष फोकस है। मेले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसी थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कहा नगर क्षेत्र को मेले के दौरान विशेष रूप से सजाया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed