{"_id":"65479b7f6ae3ff730f06b104","slug":"boycott-of-sanitation-workers-started-citys-garbage-not-picked-up-pauri-news-c-51-1-pri1002-1899-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू, नहीं उठा शहर का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू, नहीं उठा शहर का कूड़ा
Sun, 05 Nov 2023 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। शहर में वाल्मीकि मूर्ति के निर्माण कार्य पर रोक लगाने से आक्रोशित उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। कार्यबहिष्कार के कारण रविवार को शहर में कूड़ा नहीं उठ पाया जिससे पहले दिन ही सफाई व्यवस्था चरमरा गई।
संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार घाघट ने बताया कि जिलाधिकारी के समक्ष वार्ता हुई थी कि कलेक्ट्रेट के समीप ही महर्षि वाल्मीकि मंदिर की स्थापना की जाए। इसको लेकर 29 अक्तूबर को भूमि पूजन भी हुआ था। मगर अब निर्माण पर रोक लगा दी गई है। इस कारण अब संघ ने पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। ऐसे में रविवार को बस स्टेशन, एजेंसी चौक, कोटद्वार रोड समेत विभिन्न स्थानों पर कूड़ा नहीं उठ पाया। उधर, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि शहर में हर रोज करीब 7 से 8 टन कूड़ा एकत्रित किया जाता है। सफाई कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार को देखते हुए सोमवार को डीएम से वार्ता की जाएगी। कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।