फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Boycott of RTO employees begins

Pauri News: आरटीओ कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू

Tue, 06 Aug 2024 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 06 Aug 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Boycott of RTO employees begins
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग हादसे के बाद निलंबित कार्मिकों को बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। निलंबित कार्मिकों को बहाल करने की मांग को लेकर परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों से दूरी बनाए रखी जिससे कार्यालय में अधिकांश कार्य प्रभावित रहा।

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के आह्वान पर मुख्यालय में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया। जिलाध्यक्ष मीरा रावत की अगुवाई में आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग हादसे के बाद चार कर्मचारियों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण है। निलंबन रद्द करने को लेकर बीते 25 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि पूर्ण कार्यबहिष्कार 9 अगस्त तक जारी रहेगा। चेतावनी दी यदि कर्मचारियों की बहाली नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उपदेश मचखोला, सुधीर रमोला, अनिल रावत, प्यारेदास वर्मा, कपिल रावत, सपना, प्रियंका आदि शामिल रहे। वहीं कार्यबहिष्कार के कारण पहले दिन ही आरटीओ कार्यालय में काम प्रभावित हुआ। विभाग की मानें तो दिनभर में करीब 20-25 डीएल नए व रिन्यूवल आदि किए जाते हैं जबकि 10-12 वाहन पंजीकरण व फिटनेस समेत अन्य कार्य किए जाते हैं। आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि हड़ताल के कारण कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed