फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Block Pauri became the champion, Dugadda came second

Pauri News: विकासखंड पौड़ी बना चैंपियन, दुगड्डा दूसरे नंबर पर

Tue, 07 Oct 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Block Pauri became the champion, Dugadda came second
पौड़ी। शिक्षा विभाग की 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगित रांसी स्टेडियम में संपन्न हो गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चार दिन चली प्रतियोगिता में विकासखंड पौड़ी ओवरऑल चैंपियन बना। दुगड्डा दूसरे और एकेश्वर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में नैनीडांडा और थलीसैंण के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। नैनीडांडा ने फाइनल मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिखणीखाल तृतीय स्थान पर रहा। जबकि जूनियर बालक वर्ग में नैनीडांडा ने प्रथम, रिखणीखाल ने द्वितीय एवं एकेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, खुशी द्वितीय, अंशिका रिखणीखाल, सब-जूनियर बालिका में अक्षिता प्रथम, राधिका द्वितीय, हंसिका तृतीय, सीनियर बालक वर्ग में जीत डोभाल प्रथम, ललित सिंह कोरंगा द्वितीय, सोनू तृतीय, जूनियर में विश्वजीत मंडल प्रथम, कुलभूषण द्वितीय, रमेश चंद्र सिंह तृतीय रहे। सब-जूनियर बालक वर्ग में सत्यम दास प्रथम, सोमेश द्वितीय, यश तृतीय स्थान पर रहे। सबसे अधिक मेडल जीतने पर विकासखंड पौड़ी ओवरऑल चैंपियन बना। इस दौरान अतिथियों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा, गंगा प्रसाद संतोषी, वीरेंद्र सिंह रावत, बालेश्वर प्रसाद, जयदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed