फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bike rally to be held in Doon on 12th for restoration of old pension

Pauri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 को दून में निकालेंगे बाइक रैली

Mon, 06 Apr 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 06 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rally to be held in Doon on 12th for restoration of old pension
श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 12 अप्रैल को होने वाली बाइक रैली के लिए सोमवार को कीर्तिनगर में बैठक हुई। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडल महामंत्री राजीव उनियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित बाइक रैली के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। उन्होंने रैली में सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। मोर्चा के कीर्तिनगर ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार से अपनी वर्षों पुरानी मांग को मनवा सकें। इस मौके पर सुरजीत लिंगवाल, विनोद चौहान, विजय आर्य, दीपक मियां, आदित्य कठैत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed