{"_id":"6662e92472709f93d6051a4d","slug":"bike-falls-under-bus-while-overtaking-youth-dies-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-106146-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ओवर टेक करते समय बस के नीचे आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ओवर टेक करते समय बस के नीचे आई बाइक, युवक की मौत
Fri, 07 Jun 2024 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
दूसरा गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया
हादसे के बाद से बस चालक फरार, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर महादेव चट्टी के समीप ओवर टेक के दौरान बाइक सवार दो युवक बाइक समेत बस के नीचे आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। बस चालक तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रहा था। हादसे के बाद से चालक फरार है। बस राजस्थान की थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को महादेव चट्टी में एक बाइक व बस की टक्कर होने की सूचना मिली। इस पर वह एसआई दीपक लिंगवाल व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक बाइक बस के नीचे दबी मिली और बाइक चालक रिंकू सिंह (35) पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर हरिद्वार मृत मिला। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक दिग्विजय सिंह (38) पुत्र रघुनंदन सिंह ब्रह्मपुरी हरिद्वार गंभीर घायल था। उसे 108 सेवा से तत्काल ऋषिकेश भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि 32 तीर्थयात्रियों को लेकर बस चारधाम यात्रा से लौट रही थी कि महादेव चट्टी के निकट ओवर टेक करते समय बाइक बस के नीचे आ गई। पुलिस ने सभी यात्रियों को अन्य वाहन से ऋषिकेश भिजवाया। हादसे के बाद बस को कब्जे में ले लिया गया है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।