{"_id":"7e660ea33a45ad6e5f2f9ce965733997","slug":"bike-and-taxi-bhidi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और टैक्सी भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और टैक्सी भिड़ी
कीर्तिनगर
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीहाट के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के फेर में एक टैक्सी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार और वाहन में बैठे चार लोग चोटिल हो गए। चोटिल लोगों को 108 वाहन में बेस अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग कीर्तिनगर-चौरास मोटर मार्ग पर रानीहाट के समीप एक टैक्सी और बाइक टकराते हुए बच गए। सामने से बाइक को आता देख टैक्सी चालक ने वाहन को एक ओर घुमा दिया। हड़बड़ी में बाइक चालक भी नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। वहीं टैक्सी एक पेड़ से टकरा गई। झटका लगने से टैक्सी के अंदर बैठे चार लोग भी चोटिल हो गए। कोतवाल सीएस बिष्ट ने बताया कि पांचों लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।