फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bhaskar secured first place in the 1500 and 3000 meter races.

Pauri News: 1500 व तीन हजार मीटर दौड़ में भास्कर रहे अव्वल

Sat, 27 Dec 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 27 Dec 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bhaskar secured first place in the 1500 and 3000 meter races.
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू में आयोजित खेल महाकुंभ के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस माैके पर 1500 व 3000 मी. में भास्कर रावत जबकि विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में वंश, अमन, भारती बिष्ट, साहिल आदि अव्वल रहे।
विज्ञापन

जीआईसी खिर्सू के खेल मैदान में आयोजित अंडर- 19 प्रतियोगिता के गोला फेंक बालिका वर्ग में कंचन ने प्रथम, प्रियंका भंडारी ने द्वितीय व भारती रावत ने तृतीय व बालक वर्ग में नितिन रावत ने बाजी मारी। चक्का फेंक बालक वर्ग में नितिन प्रथम रहे। बालिका वर्ग में प्रियंका भंडारी ने प्रथम व भारती रावत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मी. दौड़ बालक वर्ग में वंश ने पहला, सूरज ने दूसरा स्थान पाया। 200 मी. बालक वर्ग की दौड़ में अमन पंवार प्रथम, सुजल द्वितीय, वंश मार्शल तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मी. बालिका वर्ग में भारती बिष्ट प्रथम, दिव्या द्वितीय रही जबकि बालक वर्ग में साहिल ने प्रथम व ललित मोहन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 1500 मी. की बालक वर्ग दौड़ में भास्कर रावत ने पहला व ऐरन मैथ्यूज ने दूसरा स्थान पाया। 3000 मी. की बालक वर्ग दौड़ में भास्कर रावत प्रथम रहे। ऊंची कूद में ललित मोहन ने बाजी मारी। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत, प्रधानाचार्य सुबोध नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed