फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bharatvana said Preservation of languages necessary

भाषाओं का संरक्षण जरूरी : भरतवाण

Sun, 21 Feb 2021 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Bharatvana said Preservation of languages necessary
श्रीनगर में अंर्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते वक्ता - फोटो : SHRINAGAR
लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने कहा कि भाषाओं का संरक्षण बहुत आवश्यक है। लोग आधुनिकता की देखादेखी में मातृ भाषाओं की उपेक्षा कर रहे हैं। जोकि हमारी सांस्कृतिक पहचान के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन

मातृभाषा दिवस पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रीतम भरतवाण ने कहा कि गढ़वाली भाषा बड़ी समृद्ध है। इसमें अथाह साहित्य रचा गया है। यहां के लोकगीत, लोकगाथाएं, लोक कथाएं न केवल लोगों का मनोरंजन करती हैं। बल्कि इनमें असीम ज्ञान भी समाहित है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में हमारी अभिव्यक्ति सहज और प्रभावी होती है। विशिष्ट वक्ता प्रसिद्ध हास्य कवि मुरली दीवान ने गढ़वाली भाषा को व्यवहार में लाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक कविता प्रस्तुत की। गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों का अंग्रेजी में अनुवाद कर चुके दीपक बिजल्वाण ने कहा कि अनुवाद की विधा भाषा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अनुवाद से भाषा का संरक्षण और प्रचार-प्रसार होता है। छात्र दिगंबर रतूड़ी ने पलायन की समस्या पर गढ़वाली कविता और छात्रा श्रुति शर्मा ने हिमाचली लोकगीत सुनाया। निदेशक बनमाली बिश्वाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डा. शैलेंद्र प्रसाद उनियाल, डा. दिनेश चंद्र पांडेय, डा. अरविंद सिंह गौर, डॉ. अवधेश बिजल्वाण, डॉ. वीरेंद्र बर्त्वाल, पंकज कोटियाल, डॉ. सचिदानंद स्नेही, डॉ. कृपाशंकर शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. श्रीओम शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. कुसुम लता व नवीन डोबरियाल व विनोद सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

मातृभाषा के संरक्षण पर दिया जोर
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आखर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा को आगे बढ़ाने एवं इसके संरक्षण पर जोर दिया। कहा हमारी मातृभाषा ही हमारी पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डा. विष्णुदत्त कुकरेती ने मातृभाषा के पक्ष में गढ़वाली भाषा को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। कहा अपनी मातृ भाषा को व्यवहार में लाने से ही मातृभाषा बचेगी। आखर समिति के अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि समिति उत्तराखंड की मातृ भाषाओं के पक्ष में पिछले एक महीने से सोशल मीडिया पर अभियान चला रही रही है। अभियान की संकल्पना एवं विचार आखर के सक्रिय सदस्य गीतेश नेगी की है। डा. अरुण कुकशाल ने कहा कि मातृ भाषा को बचाने की शुरूआत अपने घर से करनी होगी। इस मौके पर साईनी कृष्ण उनियाल, अंशी कमल व कंचन पंवार ने कविता पाठ भी किया। कार्यक्रम में समाज सेवी अनिल स्वामी, शिक्षक संघ ं के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, डा. सुभाष पांडेय, प्रभाकर बाबुलकर, आरती पुंडीर व संचालन शिक्षिका बबीता थपलियाल , देवी प्रसाद खंडूड़ी, प्रमोद उनियाल, विजय मेवाड़, अरूणेश मैठाणी, कमलेश बडोनी, विभोर बहुगुणा, संध्या नौटियाल, श्वेता पंवार, रेखा चमोली, अनीता काला, राधा मैंदोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed