{"_id":"67c345a49a9c193e2d049a01","slug":"bharat-scouts-and-guides-got-its-permanent-building-dm-inaugurated-it-pauri-news-c-5-1-gkp1010-631339-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भारत स्काउट एवं गाइड को मिला अपना स्थायी भवन, डीएम ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भारत स्काउट एवं गाइड को मिला अपना स्थायी भवन, डीएम ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के भारत स्काउट एवं गाइड को अपना स्थायी भवन मिल गया है। त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्रालि की ओर से वित्त पोषित भवन का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लोकार्पण किया। डीएम ने मुख्यालय के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इसे मील का पत्थर बताया।
पौड़ी तहसील परिसर के पास निर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए डीएम ने इसे छात्रहित में अहम योगदान वाला बताया। कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से बच्चों व युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस मौके पर त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स के अध्यक्ष एवं एमडी बद्रीनारायण गुब्बी ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्कूली जीवन से ही देशप्रेम व सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाता है।
छात्रों को अनुशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाते हैं। स्काउट गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने स्काउट एवं गाइड की स्थापना और उद्देश्यों पर विस्तार से रोशनी डाली। इस मौके पर डीईओ रणजीत सिंह नेगी, प्रभजन श्रीधरमूर्ति, नरेश चंद्र, तपन कुमार, शांति रतूड़ी और प्रदीप रावत आदि शामिल रहे।