फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Benefits of ACP and DACP given to Ayurveda and Unani doctors

Pauri News: आर्युवेद एवं यूनानी चिकित्सकों को दिया एसीपी व डीएसीपी का लाभ

Mon, 16 Sep 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Benefits of ACP and DACP given to Ayurveda and Unani doctors

विज्ञापन
जिला आर्युवेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी संघ पौड़ी ने एलोपैथी चिकित्सकों की भांति आर्युवेद चिकित्सकों को एसीपी व डीएसीपी का लाभ दिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग में दस से अधिक वर्षों से चिकित्सक निरंतर बेहतर सेवाएं देते आ रहे हैं। लेकिन उन्हें एसीपी (सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नति) का लाभ अभी तक नहीं मिला है।



जिला मुख्यालय पौड़ी जिला आर्युवेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी संघ पौड़ी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सामूहिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया। आयुष ग्राम व औषधि ग्राम की संकल्पना को साकार रूप देने पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बाल्य देखभाल अवकाश को अभी तक जिला स्तर पर स्वीकृति प्रदान की जाती थी। यह व्यवस्था अब निदेशालय स्तर से संचालित हो रही है। जिससे अवकाश को स्वीकृति मिलने में समय लग रहा है। उन्होंने बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति पूर्व की भांति जिला स्तर पर प्रदान किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में संघ की नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें डॉ. अनुज कुमार अध्यक्ष व डॉ. राकेश कुमार सचिव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा डॉ. जितेंद्र भाटिया उपाध्यक्ष, डॉ. अवधेश डंगवाल कोषाध्यक्ष, डॉ. दीवान सिंह नेगी आय-व्यय निरीक्षक, डॉ. तनुश्री कांडपाल मीडिया सलाहकार, डॉ. विवेक सतेलवाल उप सचिव मनोनीत किए गए। डॉ. अब्दुल कय्यूम खान, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अजय नेगी, डॉ. श्वेता टांक कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed