{"_id":"66ec592a808575c9b5062d21","slug":"bear-terror-in-chad-talla-malla-of-pabou-pauri-news-c-5-1-gkp1010-505514-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पाबौ के चैड तल्ला-मल्ला में भालू का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पाबौ के चैड तल्ला-मल्ला में भालू का आतंक
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड पाबौ के ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चैड तल्ला-मल्ला चरघट में इन दिनों भालू का आतंक बना हुआ है। इस कारण ग्रामीणों में भय बना हुआ है। स्थानीय निवासी रमेश रावत व सिताब सिंह रावत ने बताया कि उनके गांव में इन दिनों भालू का आतंक है। उन्होंने बताया, यहां भालू लगातार बच्चों के साथ देखा जा रहा है, जो और भी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने वन विभाग से उनके गांव और आसपास के गांवों को भालू से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे भी डर के साए में स्कूल जा रहे हैं। साथ ही गांव की महिलाएं भी खेतों में जाने से डर रही हैं। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र भालू को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है।