{"_id":"619a4d60711cca0e6d000b5c","slug":"bear-injured-a-person-from-marali-pauri-news-drn3966667180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराली के एक व्यक्ति को भालू ने किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराली के एक व्यक्ति को भालू ने किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की दूरस्थ तहसील चाकीसैण के मैराली गांव में भालू ने हमलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल का मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। तहसील चाकीसैण में पांच दिन के भीतर भालू के हमले की यह तीसरी और एक दिन में दूसरी घटना है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घायल को उचित मुआवजा व क्षेत्र को भालू की दहशत से मुक्त किए जाने की मांग की है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से गश्त बढ़ा दी गई है।
तहसील चाकीसैण के मैराली गांव निवासी राम सिंह (55) पुत्र अमर सिंह कुटकुंडई गांव परिजन के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार रात शादी समारोह से लौटते समय रास्ते में भालू ने उनपर अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर भालू भाग गया लेकिन तब तक वह राम सिंह को बुरी तरह घायल कर गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल राम सिंह को सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी और पौड़ी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया जहां उनका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि तहसील चाकीसैण के चौंरा गांव निवासी सोबती देवी पर विगत 16 नवंबर को गांव के जंगल में भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। चौंरा व मैराली के बीच एक किमी का भी फासला नहीं है।
वन क्षेत्राधिकारी पैठाणी रश्मि ध्यानी ने बताया कि क्षेत्र में भालू की लगातार सक्रियता व हमलों को देखते हुए ग्रामीणों के सहयोग से गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही भालू के हमले में घायल व्यक्ति को नियमानुसार आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। ग्राम प्रधान कुटकुंडई बीरेंद्र सिंह नेगी व सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह पंवार ने बताया कि क्षेत्र के चौंरा, मैराली, कुचोली व खंड में भालू के हमले की घटनाएं घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।