फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bear attacked an elderly person who plucked goat, injured

बकरी चुगाने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, घायल

Mon, 16 May 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bear attacked an elderly person who plucked goat, injured
ब्लाक कोट के ग्राम पंचायत गैरोल गांव में बकरी चुगाने गए एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। जंगल साथ में गई एक महिला ने शोर मचाया और भालू पर पत्थर फेंके तो भालू भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ब्लाक कोट के ग्राम पंचायत गैरोल गांव स्थित गोर्थ गांव निवासी रघुवीर कोली (63) गांव की ही एक महिला के साथ बकरियों को चुगाने गांव के पास जंगल में गए थे। जहां दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रघुवीर पर भालू ने हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाना शुरू किया और पत्थरों से वार किया तो भालू भाग गया, लेकिन तब तक बुजुर्ग रघुवीर हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने घायल बुजुर्ग रघुवीर कोली को मेडिकल कालेज श्रीनगर में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर राणा ने वन विभाग से घायल को मुआवजा देने और क्षेत्र को भालू से निजात दिलाने की मांग की। वहीं वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि जंगलों में लगातार आग की घटनाओं के बाद जंगली जानवरों के बस्तियों के पास आने और लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि घायल को तात्कालिक सहायता के रूप में 15 हजार की धनराशि प्रदान की गई है। वन क्षेत्राधिकारी भट्ट ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुलदार के हमले में बुजुर्ग घायल
गैरसैंण। कुनीगाड़ तल्ला गांव में रविवार रात को गुलदार ने एक बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण बादर सिंह (62) पुत्र नारायण सिंह रात दो बजे शौच के लिए मकान के पास ही बने शौचालय की तरफ जा रहा था कि घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार झाड़ियों की ओर भाग गया। बादर सिंह के दाएं हाथ पर खरोचें आई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गुलदार कई दिनों से उनके गांव में आबादी वाले क्षेत्र में दो शावकों के साथ घूमते नजर आ रहा है व कुनीगाड़ क्षेत्र में कई मवेशियों को भी मार चुका है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को भगाने व घायल बुजुर्ग को मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed