{"_id":"658124963cc45326e85520342db9b13b","slug":"bear-attack-to-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले से वृद्धा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले से वृद्धा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड यमकेश्वर के अंतर्गत नौगांव की एक वृद्धा को भालू ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग निकले। लेकिन महिला की आंख और हाथ पर भालू के पंजे के निशान लगे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कुंदनी देवी पत्नी स्व. दयाल सिंह घर के पास खेत में गाय चुगा रही थी। तब ही जंगल की तरफ से दो भालुओं ने आकर उस पर हमला कर दिया।
करीब 70 वर्षीय कुंदनी देवी ने शोर मचाना शुरू किया। जिससे एक भालू तो भाग गया, लेकिन दूसरे ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे उसकी आंख और हाथ पर नाखून मार कर उसे घायल कर दिया।
महिला का शोर सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाकर दूसरे भालू को भी भगाया।
महिला को ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर लेकर आए।
प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया।
ग्रामीण राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह आदि ने बताया कि गाँव के आस-पास इन दिनों दोपहर के वक्त भी भालू नजर आ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। ज्येष्ठ उपप्रमुख विनोद डबराल, ग्राम प्रधान पंबा राजपाल सिंह राणा वन विभाग से पीड़ित महिला को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन