फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BDO held a meeting and listened to the problems of the villagers

Pauri News: बीडीओ ने चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Thu, 03 Apr 2025 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
BDO held a meeting and listened to the problems of the villagers

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत डांगी में बीडीओ गंगा प्रसाद लखेड़ा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया।




ग्राम पंचायत डांगी में ग्राम पंचायत प्रशासक भगवान सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना, बिजली, पानी आदि की समस्याएं रखीं। बीडीओ लखेड़ा ने सभी की शिकायत सुनीं। कहा कि संबंधित विभागों को शिकायतें भेजकर निस्तारण को कहा जाएगा। इस मौके पर बीडीओ ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना, किसान सम्मान निधि, समाज कल्याण विभाग से जारी विभिन्न पेंशनों की भी जानकारी ली। उन्होंने वनाग्नि सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही जंगलों की आग से सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाई। इस मौके पर एसीएओ दीपक रावत, वीडीओ फुरकान अली व दीपेश नेगी, बीएमएस सुनील राणा, रीप परियोजना समन्वयक प्रियंका, पंचायत समन्वयक निशा रावत, पीएलवी जगमोहन डांगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed