फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Basic problems dominated the Kot BDC meeting.

Pauri News: कोट की बीडीसी बैठक में छाईं रहीं बुनियादी समस्याएं

Fri, 08 May 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 08 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Basic problems dominated the Kot BDC meeting.
- पेयजल समस्या के निस्तारण की मांग उठाई, गुलदार व सड़कों के खस्ताहाल होने की शिकायतें कीं
विज्ञापन

पौड़ी। विकासखंड कोट की बीडीसी बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बिजली, सड़क डामरीकरण आदि के मुद्दे छाए रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याएं गिनवाईं। शुक्रवार को विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सभी समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने को कहा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में गहराती पेयजल समस्या के निस्तारण की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में गुलदार व सड़कों के खस्ताहाल होने की शिकायतें कीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि विभागीय अधिकारी समस्याओं के समाधान के बाद उसकी आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही कार्यों की नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिए। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, डीटीओ खुशाल सिंह नेगी, बीडीओ अमित बिजल्वाण, एडीओ पंचायत अजय, एडीपीआरो प्रदीप सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed