फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Basa's brand ambassador turned hunter Joey Hukil

बासा के ब्रांड एंबेसडर बने प्रसिद्घ शिकारी जॉय हुकिल

Sat, 01 Aug 2020 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Basa's brand ambassador turned hunter Joey Hukil
पौड़ी। जनपद पौड़ी में बासा (होम स्टे) को प्रमोट करने के लिए जिला प्रशासन ने शिकारी जॉय हुकिल को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। प्रमोशन की योजना को मैन हिटर हंटर नाम दिया गया है। पर्यटक साइकिलिंग, ट्रैकिंग व हॉर्स राइडिंग का लुत्फ ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उन्होंने कहा कि हुकिल के ब्रांड एंबेसडर बनने से होम स्टे ही नहीं, जिले की प्रत्येक पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि होम स्टे योजना को प्रमोशन के लिए मैन हिटर हंटर नाम दिया गया है। पर्यटको को शिकारी हुकिल के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही उनके आमदखोरों के शिकार किए जाने के अनुभवों का लाभ भी मिलेगा। ब्रांड एंबेसडर बने शिकारी जॉय हुकिल ने दायित्व मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि जनपद पौड़ी को प्रकृति ने अनगिनत उपहारों से सजाया है, लेकिन पर्यटन की दिशा में अभी हम बेहतर मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं। कहा कि जिले को पर्यटन मानचित्र पर उकेरने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed