फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bani Panwar of Kendriya Vidyalaya topped the city.

Pauri News: केंद्रीय विद्यालय की बानी पंवार ने नगर में किया टॉप

Wed, 15 Apr 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 15 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bani Panwar of Kendriya Vidyalaya topped the city.
फोटो
विज्ञापन

छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन से किया गौरवान्वित
श्रीनगर। केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर की टॉपर बानी पंवार ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों में सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 97.8 अंक हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है।
वहीं रेनबो स्कूल के उद्विस विक्रम सिंह ने दूसरा और लव भट्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। केंद्रीय विद्यालय की बानी पंवार का कहना है कि वह गणित विषय को केंद्रित रखकर अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उनके पिता होटल व्यावसायी हैं, जबकि माता सरला देवी गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पांच घंटे की पढ़ाई करती हैं। दूसरी ओर रेनबो के उद्विस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, उनकी माता पूजा गढ़वाल विवि में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। देवभूमि स्कूल नकोट के टॉपर अरिहंत इंजीनियरिंग फील्ड में जाना चाहते हैं। उनके पिता अनिल चंद्र जीआईसी कोट में प्रवक्ता हैं जबकि माता मुक्ता डिमरी गृहिणी हैं। श्रीगुरुराम राय इंटर कॉलेज श्रीनगर के टॉपर हर्षित गैरोला ने कहा कि वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। उनके पिता राकेश गैरोला राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रप्रयाग में कार्यरत हैं जबकि माता ममता गैरोला गृहिणी हैं।
विज्ञापन


96 प्रतिशत अंकों के साथ अरिहंत देवभूमि पब्लिक स्कूल के टॉपर बने
श्रीनगर। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में नगर क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट में अरिहंत डिमरी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है जबकि अखिलेश गिरी ने 94.8 प्रतिशत, शार्दुल भट्ट ने 93.6 और नंदिनी चमोली ने 90 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह धनाई व प्रबंधक पूरण सिंह कठैत ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगुरुराम राय इंटर कॉलेज श्रीनगर के हर्षित गैरोला ने मुख्य विषयों में 92 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। अश्विनी नवानी व अक्षिता राणा ने 88 प्रतिशत, अनुष्का नौटियाल ने 86 प्रतिशत और शुभम सकलानी एवं रिया ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य केशव लखेड़ा ने सभी को बधाई दी। वहीं केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बानी पंवार ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। शौर्य रतूड़ी ने 97.2, प्रिंस थपलियाल ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य कृति ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर के प्रियांशु राणा ने 96.2, आर्नव नेगी ने 95.6, आयुषी कठैत और अक्षित राणा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप फाइव में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा उनियाल ने बताया कि 27 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। शेमफोर्ड स्कूल से अलस्का गौतम ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया जबकि पार्थ तिवाड़ी ने 95.6, श्रेयांशी श्रीन ने 95, अनाहिता ने 94.4 प्रतिशत और आंचल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम पांच सर्वोच्च विद्याथियों में अपना स्थान बनाया।





---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed