फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ban on salary of senior assistant, clarification from CEO in-charge

Pauri News: वरिष्ठ सहायक के वेतन पर लगी रोक, प्रभारी सीईओ का स्पष्टीकरण

Mon, 07 Oct 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ban on salary of senior assistant, clarification from CEO in-charge

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में हीलाहवाली बरतना शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को भारी पड़ गया है। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण का विवरण ठीक से नहीं रखने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वरिष्ठ सहायक के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।सोमवार को डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद पौड़ी में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राउमावि देवीखेत एकल परीक्षा केंद्र हैं। बताया कि बोर्ड परीक्षा में कुल 13 हजार 585 परीक्षार्थियों में 6567 हाईस्कूल व 7018 इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थी शामिल हैं। बताया कि हाईस्कूल में संस्थागत छात्र 3104, छात्राएं 3210, व्यक्तिगत छात्र 114 व 49 छात्राएं हैं।

इंटरमीडिएट में संस्थागत 3381 छात्र, 3410 छात्राएं, व्यक्तिगत में 141 छात्र व 86 छात्राएं हैं। प्रभारी सीईओ ने बताया कि बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर अन्य तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस दौरान बोर्ड परीक्षा का केंद्र निर्धारण में मानको का विवरण सही से नहीं रखने, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का विवरण अलग-अलग प्रस्तुत किए जाने, प्रस्तुतिकरण तैयार कर ठीक से नहीं लाए जाने पर डीएम ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही आगामी बैठक में पूरी तैयारी के साथ शामिल होने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीईओ कोट दीप्ति, कल्जीखाल संजय कुमार, पौड़ी मास्टर आदर्श, प्रधानाचार्य जीआईसी पौड़ी वेद प्रकाश डोभाल, प्रधानाचार्य जीआईसी कोट प्रदीप नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




ब्लाॅक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या



एकेश्वर- 6

यमकेश्वर- 10



द्वारीखाल- 7

बीरोंखाल- 8



कोट- 6

कल्जीखाल- 5



खिर्सू- 6

रिखणीखाल- 8



थलीसैंण- 17

पाबौ- 9



पोखड़ा- 4

पौड़ी- 5



दुगड्डा- 16

जयहरीखाल- 5



नैनीडांडा- 9

कुल- 121
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed