{"_id":"60edc5478ebc3e4dfc76f146","slug":"ban-on-entry-in-the-administrative-building-of-garhwal-university-shrinagar-news-drn3843626151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन में छात्रों व अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने कहा कि उन्हें प्रशासनिक भवन में डिग्री, माइग्रेशन, मार्कशीट समेत अन्य कार्यों के लिए जाना पड़ता है।
जय हो छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष आयुष मियां ने कहा कि पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है लेकिन विवि के प्रशासनिक भवन में छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार समेत पहाड़ के दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थी व अन्य लोग जरूरी काम से विवि के प्रशासनिक भवन पहुंच रहे हैं। उन्हें सुरक्षा कर्मियों की ओर से प्रवेश द्वार पर ही रोका जा रहा है। छात्र और लोगों की ओर से कागज सुरक्षा कर्मियों को सौंपे जा रहे हैं। इससे उनका समय बरबाद हो रहा है। छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव को भेजे ज्ञापन में समस्या का शीघ्र समाधान न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहीं दूसरी ओर गढ़वाल विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा का कहना है कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। भीड़भाड़ न हो और सुरक्षा की दृष्टि से ऐसी व्यवस्था की गई है। गेट पर लिए जा रहे आवेदनों व समस्याओं का समाधान गंभीरता से कराया जा रहा है। इससे छात्रों के काम प्रभावित न हों इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।