फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Baikuntha Chaturdashi Fair in Srinagar

निजामी बंधु की कव्वाली और रितु पाठक की आवाज पर झूमेगा श्रीनगर

Tue, 22 Oct 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Baikuntha Chaturdashi Fair in Srinagar
श्रीनगर मे पत्रकारो से वार्ता करती नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी - फोटो : SHRINAGAR
10 नवंबर से शुरू हो रही बैकुंठ चतुर्दशी मेले में इस बार निजामी बंधु कव्वाली नाइट में श्रोताओं को झूमाने आ रहे हैं। वहीं मेले के समापन दिवस पर स्टार नाइट में बॉलीवुड सिंगर रीतु पाठक अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए 10 दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे। मेले में निजामी बंधु कव्वाली नाइट और जलेबी बाई और रजिया गुंडों में फंस गई फेम बॉलीवुड सिंगर रीतु पाठक की स्टार नाइट खास रहेगी। पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने बताया कि उद्घाटन समारोह गोला पार्क में होंगा। इस मौके पर रोडवेज बस अड्डे से गोला बाजार तक कीर्तन मंडलियों की शोभा यात्रा निकलेगी। इस बार मेले में वॉलीबाल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मेले में लगने वाले खेल-तमाशों का किराया पूर्व की तुलना में कम किया जाएगा। ताकि आम जनता मेले का पूरा आनंद उठा सके। बताया कि पास व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। इस अवसर पर पालिका सभासद राकेश सेमवाल, प्रमिला भंडारी, विनोद मैठाणी और पूजा गौतम मौजूद थे।
विज्ञापन

यह है दस दिनों के कार्यक्रम:
10 नवंबर शाम 8.00 बजे कमलेश्वर मंदिर के समीप भजन संध्या व लोकगीत कार्यक्रम।
लोक गायक अनिल बिष्ट, अनुराधा निराला व साची की नाइट।
11 नवंबर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ। डॉग शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम।
12 नवंबर शिशु प्रदर्शनी, गढ़ कुमाऊंनी कवि सम्मेलन।
13 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम।
14 नवंबर रामलीला मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ।
रसा-कस्सी प्रतियोगिता। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।
15 नवंबर योगा प्रतियोगिता। कीर्तन मंडली कार्यक्रम। गढ़-कुमाऊंनी स्टार नाइट।
16 नवंबर कव्वाली नाइट
17 नवंबर गढ़वाली स्टार नाइट।
18 नवंबर मिस्टर श्रीनगर प्रतियोगिता और श्रीनगर के सितारे।
19 नवंबर ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता और बॉलीवुड स्टार नाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed