फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Baikunth chaturdashi during his fair today

आज होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज

Mon, 23 Nov 2015 06:27 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
पौराणिक व ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी का मेले का आगाज मंगलवार को होगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत सुबह ग्यारह बजे गोला पार्क में ध्वजारोहण के साथ  करेंगे। आठ दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों की गोला पार्क में परेड, जीआईएंडटीआई मैदान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत शाम को कमलेश्वर मंदिर मैदान में लोकगायक मंगलेश डंगवाल व मीना राणा की भजन संध्या होगी।
विज्ञापन


215 निसंतान दंपति करेंगे खड़ा दीया अनुष्ठान
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी पर्व के अवसर पर कमलेश्वर मंदिर में 215 निसंतान दंपति खड़ा दीया अनुष्ठान करेंगे। मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि अनुष्ठान का मुहूर्त शाम गोधूलि बेला से शुरू होगा। अनुष्ठान बुधवार सुबह 4 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में होगा संस्कृत में नाटक
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार संस्कृत भाषा में नाटक  का मंचन किया जाएगा। अखिलेश चंद्र चमोला ने बताया कि मेले में लोक संस्कृति पर संस्कृत भाषा में नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा।

एमएसडब्ल्यू के छात्र देंगे मंदिर में सेवाएं
श्रीनगर। गढ़वाल विवि एमएसडब्ल्यू के छात्र खड़ा दीया अनुष्ठान के दौरान मंदिर में परिसर में श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए स्वैछिक सहयोग देंगे। एमएसडब्ल्यू की छात्रा कनकप्रभा रौथाण, उमा जोशी, आरती बुटोला व शिवानी ने बताया कि एमएसडब्ब्ल्यू की छात्राएं मंदिर परिसर के अंदर महिला श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगी।


खेल तमाशों का किराया रहेगा यथावत
श्रीनगर। मेले के दौरान खेल तमाशों का किराया यथावत रहेगा। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने कहा कि वर्ष 2012 से चले आ रहे दरों पर खेल तमाशे संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed