फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Badrinath Highway opens after 10 and a half hours

साढ़े 10 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

Mon, 24 May 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway opens after 10 and a half hours
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे फरासू से सिरोहबगड़ के बीच जगह-जगह मलबा आने और पुश्ता ढहने से लगभग 10 घंटे अवरुद्ध रहा। पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया, लेकिन मार्ग की स्थिति बहुत खराब हो गई। कुछ स्थानों पर मार्ग काफी संकरा हो गया है। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता के राजीव शर्मा के अनुसार कलियासौड़ क्षेत्र में बादल फटने से राजमार्ग को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

रविवार शाम को चलणस्यूं क्षेत्र में हुई तेज बारिश का पानी गदेरे का रुप लेते हुए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया। लगभग साढ़े 7 बजे कलियासौड़ और सिरोहबगड़ के बीच दो कल्वर्ट बह गए। जबकि दो स्थानों पर दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा फरासू और चमधार के समीप मलबा आ गया। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहन फंसे रहे। रुद्रप्रयाग से मरीजों को ला रहे वाहनों को भी लौटना पड़ा। पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे मार्ग खोल दिया गया। मलबा हटाने का भी काम साथ-साथ चलता रहा। ठेकेदार को पुश्ते और कल्वर्ट बनाने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने बताया कि बादल फटने से सड़क को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed