फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Badrinath highway blocked in place

बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह हुआ अवरुद्ध

Thu, 20 May 2021 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway blocked in place
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को दिनभर अवरुद्ध होता रहा। जगह-जगह बोल्डर और मलबा गिरने से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। बारिश और मलबे की बरसात से लोनिवि हाईवे पर घंटों काम नहीं कर पाई। वहीं पुलिस ने खतरे को देखते हुए वाहनों को मलेथा-टिहरी-नरेंद्रनगर रूट पर डायवर्ट कर दिया। सिर्फ एंबुलेंसों को ही जाने दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदरीनाथ हाईवे फरासू, तोताघाटी, तीन धारा, पंतगांव, बेली मोड़ व भरपूर सहित कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद रहा। सुबह करीब 9 बजे के बाद तेज बारिश होने के बाद तोताघाटी-कौड़ियाला के बीच यातायात पूरी तरह से बंद रहा। लोनिवि ने शाम करीब चार बजे हाईवे पर यातायात बहाल किया। वहीं, देवप्रयाग में भागीरथी पुल के समीप भारी पत्थर की चपेट में आने से कई वाहन बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

ईई बलराम मिश्रा ने बताया कि लगातार पत्थर गिरने से काम करने में दिक्कत हो रही है। इधर, थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तियाना क्षेत्र में दुकानों व घरों में घुसा पानी
श्रीनगर के भक्तियाना क्षेत्र में पानी की समुचित निकासी न होने पर बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। बृहस्पतिवार को भाष्कर रतूड़ी व हरीश रतूड़ी के गैराज तथा घर के पीछे जलभराव होने से उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासी विजय लक्ष्मी रतूड़ी ने पालिका प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग निमार्ण खंड से पानी की स्थायी निकासी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed