फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Attitude of youth should be dedicated to the new construction of the nation

राष्ट्र के नव निर्माण के लिए समर्पित हो युवाओं का दृष्टिकोण : खंडूड़ी

Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Attitude of youth should be dedicated to the new construction of the nation
गढ़वाल विवि में प्रो. डीआर पुरोहित को विवेकानंद पर्यटन पुस्तिका भेँट करते कुलसचिव डॉ. खंडूडी व एन - फोटो : SHRINAGAR
राष्ट्रीय युवा दिवस पर गढ़वाल विवि सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर अकादमिक एक्टिविटी सेंटर चौरास में गढ़वाल विवि के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने एनएसएस स्वयंसेवी और एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा व्यक्ति युवा शरीर से नहीं होता है बल्कि सोच से होता है। युवाओं की दृष्टि और दृष्टिकोण राष्ट्रीय नव निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए। प्रो. डीआर पुरोहित ने कहा कि विवेकानंद मात्र संत ही नहीं बल्कि महान देश भक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव प्रेमी थे। मात्र तीस वर्ष की आयु में उन्होंने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन मे हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और उसे सार्वभौमिक पहचान दिलाई। इस मौके पर प्रो. ओके बेलवाल ,डॉ. एसएस बिष्ट ने भी अपने विचार रखे। वहीं गढ़वाल विवि के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग की ओर से भी ‘युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व एक आदर्श योगी स्वामी विवेकानंद’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें प्रो. एसएस रावत, डा. विनोद नौटियाल, प्रो. एसएस धामी, प्रो. जीडी शर्मा, प्रो. बीआर शर्मा, डा. अनुजा रावत आदि ने विचार रखे। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से युवा दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने आह्वान किया गया। इस मौके पर परिषद के प्रदेश मंत्री काजल थापा, जिला प्रमुख नीरज ध्यानी, जिला संयोजक गौरव मोहन नेगी, अमन पंत व ऋषभ रावत आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed