{"_id":"592703344f1c1b260c53635a","slug":"assured-workers-returned-to-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर माने कर्मी, लौटे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर माने कर्मी, लौटे काम पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 25 May 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर जल संस्थान में कार्यरत संविदा पंप आपरेटर संघ की अधिकारियों के साथ वार्ता सफल होने पर संघ ने धरना प्रदर्शन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जल संस्थान में कार्यरत संविदा पंप आपरेटर न्यूनतम वेतन, डीए का भुगतान, ईपीएफ काटने के बाद पर्ची न देने, रविवार की सेवा का अतिरिक्त भुगतान करने आदि मांगों के लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय के सम्मुख धरना प्रदर्शन कर रहे थे। चौथे दिन मांगों पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सैनी व कर्मियों के मध्य वार्ता हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिकारी की ओर से कर्मियों को मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद कर्मियों ने 15 दिन तक धरना प्रदर्शन स्थगित कर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वार्ता में सीटू के सचिव देवानंद नौटियाल, अध्यक्ष अनिल कंडारी, देवी प्रसाद नौटियाल, विनय प्रकाश, महेश पुरी व अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सैनी, जेएस रावत, देवेंद्र भट्ट व आनंदी बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।