फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Asphalt torn up from the road; potholes formed at various places.

Pauri News: मार्ग से उखड़ा डामर, जगह-जगह हुए गड्ढे

Fri, 10 Jul 2026 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Jul 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
Asphalt torn up from the road; potholes formed at various places.
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। भक्तियाना स्थित वार्ड संख्या-29 का कैप्टन डॉ. विजयपाल सिंह नेगी मार्ग पिछले करीब 12 वर्षों से बदहाल है। मार्ग से डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। लंबे समय से सड़क का न तो डामरीकरण हुआ और न ही मरम्मत। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दिनेश उनियाल, गजेंद्र मैठाणी, घनश्याम सिंह नेगी, विपिन थपलियाल, जगदंबा पोखरियाल और प्रदीप नेगी ने बताया कि इस मार्ग का आखिरी बार डामरीकरण करीब 12 वर्ष पहले तत्कालीन नगर पालिका परिषद के समय कराया गया था। नगर निगम बनने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 200 लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। लोगों ने शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग उठाई। वहीं नगर निगम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार कोटियाल ने बताया कि सड़क के संबंध में प्रस्ताव मिलने पर विभागीय टीम से मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed