{"_id":"e260afc04d2645d447b965b50d4efe98","slug":"army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sun, 01 Feb 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की जीडी, सैनिक लिपिक, तकनीकी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में रविवार को अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गढ़वाल राइफल्स और भर्ती कार्यालय की ओर से अलग-अलग स्थानों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। दोनों जगह पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स ने बीते नवंबर में सेवारत और पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए लैंसडौन में भर्ती शुरू की थी। जिसमें शारीरिक और अन्य नाप तोल में करीब 502 उम्मीदवार चयनित हुए, जबकि भर्ती कार्यालय की ओर से सितंबर में देहरादून में भर्ती रैली आयोजित की गई थी। जिसमें करीब एक हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। दोनों की परीक्षाएं लैंसडौन में रविवार को संपन्न हुई। भर्ती कार्यालय की ओर से किचिनियर लाइन मैदान में और गढ़वाल राइफल्स की ओर से डायस स्टेडियम में लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल बीएमएस तलवार, एडज्यूटेंट मेजर बीएस भाकुनी सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन