Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Armaan and Paras narrated the best story and poem

Pauri News: अरमान व पारस ने सुनाई सबसे अच्छी कहानी व कविता

Thu, 30 Oct 2025 05:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Armaan and Paras narrated the best story and poem
पौड़ी। विकास खंड पोखड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में युवा सांस्कृतिक दलों ने लोकगीत व लोकनृत्यों की सतरंगी छटा प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित सामूहिक लोक गीत में राइंका पोखड़ा ने प्रथम, महिला मंगल दल सिलेत द्वितीय व महिला मंगल दल बीणागाड तृतीय रहा।
विज्ञापन

सामूहिक लोकनृत्य में राउमावि चौबट्टाखाल ने पहला, महिला मंगल दल सिलेत ने दूसरा व महिला मंगल दल बीणागाड ने तीसरा स्थान पाया। भाषण में अरमान नेगी प्रथम, करिश्मा द्वितीय व रौनक तृतीय रहे। कहानी लेखन में पारस रावत ने पहला, अमित कंडारी ने दूसरा व राहुल व अतुल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। कविता लेखन में अरमान नेगी प्रथम, विष्णुदत्त भदोला द्वितीय व अनुष्का रावत तृतीय रही। चित्रकला में आकांशी ने पहला, नितिन ने दूसरा व महक नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रमुख संजय गुसाईं, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रावत व कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी ने किया। इस मौके पर बीडीओ सूर्यप्रकाश शाह, विनाेद रेवाड़ी, मनोज जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed