फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anti-people policies of the government will be opposed

सरकार की जनविरोधी नीतियों का होगा विरोध

Fri, 27 Aug 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Anti-people policies of the government will be opposed
अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें परिसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शिरकत की। परिसंघ में युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार पौड़ी में आयोजित बैठक में परिसंघ के युवा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महासचिव ओम सुधा ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निजीकरण कर रही है जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। आरक्षण को समाप्त करने के लिए भी केंद्र सरकार कई तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को बैंकों के निजीकरण के विरोध में दिल्ली में धरना दिया जाएगा। पिछले दिनों बैकलॉग के पदों को भरने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था। इस पर राज्य सरकार ने 12 हजार पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ परिसंघ हमेशा आवाज उठाता रहेगा। इस मौके पर परिसंघ के प्रांतीय संरक्षक मोदीमल तेंगवाल, प्रदेश सदस्य अंकित प्रधान, विजयपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार, प्रदेश महासचिव श्रीकांत, पंकज, भूपेंद्र सिंह टम्टा, नमृता, शैलजा, संजना, प्रीति, सुनील कुमार, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed