फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Answer of 15 presiding officers absent in training

प्रशिक्षण में गैरहाजिर 15 पीठासीन अधिकारियों का जवाब तलब

Sun, 16 Jan 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Answer of 15 presiding officers absent in training
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों की चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन 704 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 15 पीठासीन अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि अनुपस्थित पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का सोमवार को अंतिम अवसर है। इसके बावजूद अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर दीपक रावत व अमरेंद्र चौधरी ने पीठासीन अधिकारियों को सैद्धांतिक तथा ईवीएम की विभिन्न तकनीकी की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन 704 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कहा कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन 15 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन अनुपस्थित रहे 19 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों में दो पीठासीन अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण कर लिया था। जबकि दूसरे दिन अनुपस्थित रहे 14 पीठासीन अधिकारियों में से किसी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में तीसरे दिन भी कोई उपस्थिति नहीं दी है। डा. भारद्वाज ने कहा कि प्रशिक्षण के आखिरी दिन 17 जनवरी तक अनुपस्थित पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी नहीं पहुंचते हैं, तो उसके बाद कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed