{"_id":"66e9bb582356bb88470f5fff","slug":"ankit-got-the-responsibility-of-state-general-secretary-and-mukul-got-the-responsibility-of-state-secretary-pauri-news-c-5-1-gkp1010-503914-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अंकित को प्रदेश महासचिव व मुकुल को मिला प्रदेश सचिव का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अंकित को प्रदेश महासचिव व मुकुल को मिला प्रदेश सचिव का दायित्व
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी के युवाओं को छात्र संगठन एनएसयूआई में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुख्यालय पौड़ी निवासी अंकित सुंदरियाल को प्रदेश महासचिव व मुकुल कुमार को प्रदेश सचिव बनाया गया है। जिससे पौड़ी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी सौरभ यादव, मान्या शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी में पौड़ी के दो युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अंकित को प्रदेश महासचिव और मुकुल कुमार को प्रदेश सचिव बनाया गया है। अंकित सुंदरियाल गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में वर्ष 2016-17 में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि मुकुल कुमार शिक्षा सत्र 2022-23 में छात्रसंघ महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मुकुल कुमार ने बताया कि गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी, राजकीय पीजी कॉलेज थलीसैंण, महाविद्यालय उफरैंखाल, चौबट्टाखाल सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रसंघ में अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर एनएसयूआई की जीत के लिए कार्य किया जाएगा। कहा, संगठन को मजबूती देने के साथ ही एकजुटता से युवा आगामी निकाय व पंचायत चुनाव में भी सहभागिता निभाएंगे।
विज्ञापन