फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger over leaving less water from the lake

झील से कम पानी छोड़ने पर आक्रोश जताया

Tue, 18 May 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Anger over leaving less water from the lake
भाजयुमो ने श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील से कम पानी छोड़े जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि अलकनंदा नदी के पांच किमी भाग में कम पानी होने पर अस्थियां विसर्जन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परियोजना कंपनी के डीजीएमएचआर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ वर्षों से श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की ओर से अलकनंदा नदी के जल प्रवाह को रोका गया है। वर्तमान यह स्थिति यह है कि यदि किसी कोरोना मरीज की मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार के बाद शवों की अस्थियां पूर्ण रूप से नदी में प्रवाहित नहीं हो पा रही हैं। इस कारण जानवरों की ओर से उन अस्थियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन गैरोला, सुजीत गैरोला, विपिन नौटियाल, अरुण रावत और सभासद डा. विनीत चंद्र पोश्ती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed