{"_id":"61c8734f8e6b394d332537ba","slug":"anger-among-villagers-over-non-start-of-construction-work-on-the-road-shrinagar-news-drn3998691152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कीर्तिनगर के चौंरीखाल-सिरवाड़ी-कांडा मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन भेजकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
सिरवाड़ी के ग्राम प्रधान धन सिंह रावत ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके गांव के लिए करीब साढ़े चार किमी चौरीखाल-सिरवाड़ी-कांडा मार्ग स्वीकृत किया गया था। मार्ग निर्माण के लिए लोनिवि व वन विभाग की ओर से वन भूमि का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रधान ने बताया कि मोटर मार्ग के अभाव में क्षेत्र के 500 से अधिक परिवारों को ढाई किमी की खड़ी चढ़ाई नापनी पड़ रही है। उन्होंने आक्रोश जताया कि मोटर मार्ग के बाद, क्षेत्र में स्वीकृत मोटर मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। प्रधान सहित उप प्रधान विजयश्वरी देवी, काथगी देवी, तुलसी देवी, कमल पुंडीर, भीम सिंह रावत, गेंदा, शंकर रावत, मुनेंद्र सिंह, सरोप सिंह आदि ने स्वीकृत मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। एई हर्षवर्धन मैठानी ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है, अब सड़क की पत्रावली ऑनलाइन की जाएगी। इसके बाद निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू होगी।