फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anganwadi workers protest in the tehsil premises

Pauri News: तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Mon, 13 Apr 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 13 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest in the tehsil premises
श्रीनगर तहसील में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता---संवाद
फोटो
विज्ञापन

मानदेय में वृद्धि करने समेत कई मांगें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। और उप जिलाधिकारी को मांगों के संदर्भ में ज्ञापन दिया।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष आशा भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार से लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजे जाने की मांग की जा रही है। साथ ही सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख देने का जीओ जारी होने के बाद ही विभाग की ओर से 300 रुपये की कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमीट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मीना नेगी, मनोरमा, गंगोत्री, कुसुम असवाल, सुनीता नौटियाल, शकुंतला, मुन्नी, परमेश्वरी देवी, अनीता देवी, रंजना कठैत और मंजू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कीर्तिनगर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद हुई सभा में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष नीलम नेगी ने कहा कि जब तक मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक कोई भी बीएलओ का कार्य नहीं करेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बुटोला ने कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष नीलम नेगी, अर्चना बडोनी, अंजली देवी, मधु देवी, राजेश्वरी देवी, पार्वती देवी, सरला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed