{"_id":"69b691d73d9b8bf11a0774dd","slug":"anchal-dairy-cafe-will-open-in-base-hospital-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-121057-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बेस अस्पताल में खुलेगा आंचल डेयरी कैफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बेस अस्पताल में खुलेगा आंचल डेयरी कैफे
Sun, 15 Mar 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए श्रीनगर के श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय परिसर में जल्द आंचल डेयरी की ओर से आंचल कैफे शुरू किया जाएगा। कैफे खुलने से मरीजों और तीमारदारों को दूध और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
बेस चिकित्सालय में पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। आंचल कैफे शुरू होने के बाद उन्हें एक ही स्थान पर जरूरी खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। कैफे में आंचल डेयरी के विभिन्न उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर, घी सहित अन्य डेयरी उत्पाद उचित दामों पर उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही चाय-नाश्ता, बेकरी आइटम और अन्य खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि कैफे के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद