फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   An unknown animal killed 14 goats in Kaljikhal area

Pauri News: कल्जीखाल क्षेत्र में अज्ञात जानवर ने 14 बकरियों को मार डाला

Fri, 23 May 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
An unknown animal killed 14 goats in Kaljikhal area

विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के धारी गांव में बृहस्पतिवार देर रात 14 बकरियों को मारने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि चार दिनों में क्षेत्र में बकरियों के पूरे झुंड पर हमला करने की यह दूसरी घटना है। ब्लॉक में बकरियों को मारने की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है।ग्रामीण इन घटनाओं को क्षेत्र में किसी अज्ञात जानवर के सक्रिय होने से जोड़कर देख रहे हैं। विकासखंड कल्जीखाल में एक बार फिर से 14 बकरियों को किसी अज्ञात जानवर ने मार डाला। ग्रामीणाें के मुताबिक जनवरी से अभी तक करीब 41 बकरियों को अज्ञात जानवर ने मार डाला। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात धारी गांव निवासी सोहन लाल की 14 बकरियों को किसी अज्ञात जानवर ने मार दिया। जबकि 20 मई को ओलना गांव निवासी त्रिलोक सिंह की 12 बकरियों को अज्ञात जानवर ने मार दिया। 17 मई को दिऊसी निवासी अर्जुन सिंह की तीन, जबकि 6 जनवरी को सोहन लाल की 12 बकरियों का शिकार किया। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने क्षेत्र में अज्ञात जानवर के सक्रिय होने की बात कही। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने ट्रैप कैमरे तो लगाए, लेकिन उनमें इस प्रकार का कोई जानवर दिखाई नहीं दिया।




ग्रामीणों ने ई-मेल के माध्यम से डीएम पौड़ी को ज्ञापन देकर अज्ञात जानवर का पता लगाने और पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। वहीं, डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार ने ही सभी बकरियों को मारा है। उन्होंने अज्ञात जानवर होने की बात से पूरी तरह इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed