फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Along with Corona, weather also became a hindrance in development work

कोरोना के साथ ही मौसम भी बना विकास कार्यों में बाधक

Tue, 25 May 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Along with Corona, weather also became a hindrance in development work
कोरोना काल के दौरान मजदूरों की कमी के बाद अब लगातार हो रही बारिश ने विकास कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया है। विकासखंड कीर्तिनगर के विभिन्न क्षेत्रों में हर दिन बारिश के कारण चार मोटर मार्गोँ का डामरीकरण व पेंटिंग का कार्य भी बंद पड़ा है। प्रकृति और मौसम की इस बेरुखी ने ठेकदार और विभाग के सामने समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विभाग की ओर से कीर्तिनगर ब्लाक के राडागाढ, गहड़ पल्यापटाला, झिनझिनीसैण जखेड व डागर कोठार मोटर मार्गों पर पेंटिंग का कार्य करवाया जा रहा है। ठेकेदार दर्मियान सिंह कंडारी ने बताया कि कोरोना काल के कारण अधिकतर मजदूर अपने घरों को लौट गए है। लेकिन जो मजदूर घर नहीं लौटे है उन्हें भी अपनी जेब से राशन खिलानी पड़ रही है। जिससे ठेकेदारों को अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने बताया कि तापमान अनुकूल होने के कारण क्षेत्र के चार मोटर मार्गोँ पर पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसमें दो मोटर मार्गों की पेंटिंग अंतिम चरण में है। जबकि राडागाढ मोटर मार्ग पर पेंटिंग शुरू की जानी थी। बारिश के कारण इस मोटर मार्ग पर भी पेंटिंग शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन इसके बाद भी समय पर पेंटिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। सभी ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बराबर निर्माण कार्य की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed