{"_id":"5efcef808ebc3e42ca7a58e8","slug":"allegation-shrinagar-news-jmu2133739168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार चरम पर: पंचायत कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार चरम पर: पंचायत कांफ्रेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष शफीक मीर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। बुधवार को करीब 30 बीडीसी अध्यक्षों के साथ बैठक में मीर ने संबंधित जिलों में कोविड 19 पर जिला उपायुक्तों की तरफ से किए गए खर्च की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के फर्जी बिल बनाकर लॉकडाउन में पैसा जारी करवाया गया है। वहीं उन्होंने कहा बीडीसी अध्यक्षों के चुनाव हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है लेकिन विकास कार्यों के लिए एक पैसा भी जारी नहीं किया गया है। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि वह प्रत्येक बीडीसी अध्यक्ष को 50 लाख की राशि विकास कार्य के लिए दी जाए, ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
चेतावनी-नजरंदाज किया तो इस्तीफा दे देंगे
संभागीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बीडीसी अध्यक्षों को नजरअंदाज करने के सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा अगर बीडीसी अध्यक्षों को नजरअंदाज करना जारी रहा और विकास कार्यों में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया तो वह राजभवन जाकर इस्तीफा दे देंगे।