{"_id":"60feb8318ebc3e582b00959e","slug":"all-problems-related-to-roads-will-be-resolved-soon-maharaj-pauri-news-drn3855793140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द होगा समाधान : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द होगा समाधान : महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को पोखड़ा के ब्लाक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। महाराज ने बताया कि भवन का निर्माण 3 करोड़ 38 लाख की लागत से किया जाएगा। भवन को पहाड़ी शैली में तैयार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाराज ने कहा कि प्रदेश में सड़कों से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।
महाराज ने जलागम के आईएलएसपी परियोजना निदेशक से कहा कि गांवों में स्वरोजगार की दिशा में जलागम के माध्यम से बेहतर कार्य किए जाए। जलागम फेज-2 रीठाखाल कार्यालय की कार्य सीमा 6 माह बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने जनता इंटर कालेज कुण्जखाल में कक्षा कक्षों के निर्माण, कुण्जखाल से इंटर कालेज तक लिंक मार्ग, विजोरापाली-कुण्जखाल मुख्य मार्ग से सुंदरखाल तक लिंक मार्ग निर्माण की मांग की। ग्राम पंचायत सुंदरखाल के ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत अभी बीरोंखाल ब्लॉक का हिस्सा है, जिसे पोखड़ा ब्लाक में शामिल किया जाए। कहा कि ग्रामीणों को ब्लाक स्तरीय कार्य के लिए 50 किमी दूर जाना पड़ता है जबकि पोखड़ा ग्राम पंचायत से मात्र 3 किमी की दूरी पर है। महाराज ने इस मामले में डीएम से फोन पर वार्ता की। साथ ही ग्रामीणों को जल्द ही पंचायत के परिसीमन का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम के बाद महाराज सकनोली के शहीद मनदीप सिंह और मसमोली गांव के दिंवगत पूर्व प्रधान सुनील भदोला के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्कर जोशी, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीती देवी, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा महिपाल नेगी, महामंत्री प्रभुशरण बुड़ाकोटी आदिम मौजूद रहे।