फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   All India Radio will soon take modern form: Tirath

आकाशवाणी केंद्र जल्द लेगा आधुनिक स्वरूप : तीरथ

Sat, 24 Sep 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आकाशवाणी केंद्र जल्द ही आधुनिक स्वरूप ले लेगा। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केंद्र में पांच किलोवाट का एफएम ट्रांसमीटर लगाए जाने, प्रसारण तीन पालियों में किए जाने को लेकर जल्द ही केंद्रीय संचार मंत्री से वार्ता की जाएगी। अभियांत्रिकी सहायक पुष्पकांत यादव ने बताया कि आकाशवाणी केंद्र पौड़ी में एक किलोवाट का ट्रांसमीटर स्थापित है जो पुराना हो गया है।

विज्ञापन
All India Radio will soon take modern form: Tirath

विस्तार

पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आकाशवाणी केंद्र जल्द ही आधुनिक स्वरूप ले लेगा। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केंद्र में पांच किलोवाट का एफएम ट्रांसमीटर लगाए जाने, प्रसारण तीन पालियों में किए जाने को लेकर जल्द ही केंद्रीय संचार मंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने आकाशवाणी केंद्र पौड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्डिंग रूम, ट्रांसमीटर, स्टूडियो का निरीक्षण किया। अभियांत्रिकी सहायक पुष्पकांत यादव ने बताया कि आकाशवाणी केंद्र पौड़ी में एक किलोवाट का ट्रांसमीटर स्थापित है जो पुराना हो गया है। सांसद ने कहा कि आकाशवाणी केंद्र के बंदी के कगार पर आने शिकायत पूर्व में मिली थी। निरीक्षण में सामने आए मामलों के निस्तारण को लेकर केंद्रीय संचार मंत्री से जल्द ही वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, अभियांत्रिकी सहायक विवेक खंतवाल, तकनीशियन शैलेश कुमार, पीआरओ विजय सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed