फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aim to connect more and more people to solar energy: Dr Rawat

अधिक से अधिक लोगों सौर ऊर्जा से जोड़ने का रखें लक्ष्य : डॉ़ रावत

Wed, 19 Jun 2024 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Jun 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Aim to connect more and more people to solar energy: Dr Rawat
श्रीनगर। मेडिकल काॅलेज के सभागार में मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। डॉ़ रावत ने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने के लिए उन्हें गुणवत्तापूरक फलदार पौध उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज में मंत्री डॉ. रावत ने विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यान, पंचायती राज आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सौ प्रतिशत लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


वहीं, अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने से पूर्व मंत्री डॉ़ रावत ने खिर्सू-कठूली मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल सागर का हाल जाना। बेस अस्पताल पहुंचकर डॉ़ रावत ने सागर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही डॉक्टरों को सागर के इलाज में किसी तरह की कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed