फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After the Kovid period, for the first time in Pauri, there will be a summer festival

कोविडकाल के बाद पौड़ी में पहली बार होगा ग्रीष्मोत्सव

Fri, 25 Mar 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
After the Kovid period, for the first time in Pauri, there will be a summer festival
जिला मुख्यालय पौड़ी में कोविडकाल के बाद पहली बार ग्रीष्मोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। सात दिवसीय मेले का आयोजन मई माह के दूसरे सप्ताह में होगा, जिसको लेकर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर ली हैं। ग्रीष्मोत्सव का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा स्टार नाइट में मशहूर कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही शिक्षण संस्थाएं व स्थानीय कलाकार भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं पालिका प्रशासन मुख्यालय में पर्यटन विकास के लिए क्षेत्र में जिप लाइन तैयार करने की योजना बना रही है। किनास पर्वत ट्रेकिंग रूट पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि मई माह के दूसरे सप्ताह में भव्य ग्रीष्मोत्सव मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन में पालिका प्रशासन की ओर से 25 लाख की धनराशि व्यय करने के लिए जल्द ही गढ़वाल मंडल आयुक्त से अनुमति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 8 और उत्तराखंड से 4 टीमें हिस्सा लेंगी। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने बताया कि बस अड्डे का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जल्द ही बस अड्डा अस्तित्व में आ जाएगा। कहा कि शहर के सभी मोटर मार्गों पर नाली, स्कपर सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी व लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही कार्य शुरू कर लिया जाएगा। बेनाम ने कहा कि भवन कर में पांच प्रतिशत की छूट प्रदान करते हुए जमा तिथि 30 मई तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड बैठक का संचालन ईओ प्रदीप बिष्ट ने किया। इस अवसर पर ईई लोनिवि डीपी नौटियाल, एसडीओ विद्युत आरपी नौटियाल, एई जल संस्थान एसएस जेठूड़ी, सभासद विक्रम रावत, मनमोहन सिंह, एसपी बहुगुणा, अनीता रावत, यशोदा नेगी, अनीता काला, लेखाकार सुरेंद्र सिंह रावत, सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज से आयोजित होगा ट्रेड फेयर
पौड़ी। पौड़ी के कंडोलिया मैदान में शनिवार से ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। 15 दिवसीय फेयर में स्थानीय उत्पादों के साथ ही विभिन्न प्रकार के सामानों की दुकानें सजी रहेंगी। जहां लोग सस्ती दरों पर आवश्यक सामग्री की खरीदारी आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed