{"_id":"691c5674591d3b5ab90a65c5","slug":"after-the-fair-ended-the-municipal-corporation-remained-untouched-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118351-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मेला खत्म होने के बाद पसरी गंदगी, निगम नहीं ले रहा सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मेला खत्म होने के बाद पसरी गंदगी, निगम नहीं ले रहा सुध
Tue, 18 Nov 2025 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 18 Nov 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
- लोगों ने कहा- मेले के बाद की जाती है मैदान की,
- लोगों ने मैदान में नो पार्किंग लागू करने आसैर सफाई कराने की मांग की है
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आवास विकास मैदान में बैकुंठ चतुर्दशी मेला समाप्त हुए एक सप्ताह का समय बीत गया है लेकिन नगर निगम अब तक मैदान की सफाई नहीं करा पाया है। मैदान में जगह-जगह कचरा, पॉलिथीन पड़ी है। वहीं सूखी मिट्टी उड़ने से आसपास के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला 13 तारीख को समाप्त हो गया था लेकिन उसके बाद से नगर निगम ने मैदान की तरफ ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मैदान की सुध सिर्फ मेले के दौरान ही आती है, उसके बाद मैदान की उपेक्षा की जाती है। दिनेश उनियाल, राजेंद्र बिष्ट, नीरज, जेपी भट्ट, भगत सिंह बिष्ट और कमलानंद जोशी ने बताया कि मैदान में वाहनों की लगातार आवाजाही से धूल उड़कर सीधे घरों में जा रही है। इससे घरों का रंग खराब हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों को खराश, खांसी और अस्थमा जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। उन्होंने मैदान में तुरंत नो पार्किंग लागू किए जाने और वाहनों की आवाजाही रोककर मैदान की पूरी सफाई कराने की मांग की है। जिससे क्षेत्र में फैल रही धूल से राहत मिल सके। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि मैदान में अभी मेले का कुछ सामान पड़ा है। उसे हटाकर नगर निगम जल्द ही मैदान की सफाई कराएगा।