फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After 24 years, student crowned as student union president again

Pauri News: 24 साल बाद फिर छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर छात्रा की ताजपोशी

Tue, 01 Oct 2024 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
After 24 years, student crowned as student union president again

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में 24 साल बाद दूसरी छात्रा की छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई है। एबीवीपी की प्रत्याशी अभिरुचि नौटियाल ने एनएसयूआई के प्रत्याशी राजकुमार नेगी को 46 मतो के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष व सचिव पद पर एनएसयूआई और विवि प्रतिनिधि पद पर आर्यन छात्र संगठन ने जीत दर्ज की है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिन्हा ने चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद विजेता पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मंगलवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदाताओं का रुझान कम नजर आया। लेकिन धीरे-धीरे मतदाता बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर 12:30 बजे मतदान संपन्न हुआ। जिसमें 35 कार्मिकों ने अहम योगदान दिया। दोपहर 1:30 बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना के लिए चार टेबल बनी थीं। पर्यवेक्षक व प्रभारी के साथ आठ मतगणना कार्मिक तैनात थे। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी अभिरुचि नौटियाल को 275 और निकटतम प्रतिद्धंद्वी एनएसयूआई प्रत्याशी राजकुमार नेगी को 229 मत मिले।
विज्ञापन

अभिरुचि ने 46 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सचिव पद पर एनएसयूआई के अमन नेगी ने 271 व आर्यन छात्र संगठन के आशीष नेगी ने 227 मत हासिल किए। अमन ने 44 मतों के अंतर से आशीष को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आलोक नेगी को 345 व एबीवीपी के प्रेमचंद्र गुर्जर को 143 मत प्राप्त हुए। आलोक ने सबसे ज्यादा 202 मतों के भारी अंतर से जीत का परचम लहराया। विवि प्रतिनिधि पद पर आर्यन छात्र संगठन के अंकुश थपलियाल को 308 और एबीवीपी के अभिषेक जुगरान को 179 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश ने 129 मतों के अंतर से जीत हासिल की। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिन्हा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव 2024-25 में 824 मतदाता थे। जिनमें 515 ने मताधिकार का उपयोग किया। बताया कि विजेता पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिला दी गई है। प्रो. सिन्हा ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने वालो का आभार जताया। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला, चुनाव पर्यवेक्षक प्रो. प्रभार बडोनी, मतगणना प्रभारी प्रो. राजेश डंगवाल, प्रो. एमएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।



संतोष नेगी ने अध्यक्ष पद दर्ज की थी जीत



गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में शिक्षा सत्र 1999-2000 में संतोष नेगी ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद अब परिसर को दूसरी छात्रा छात्रसंघ अध्यक्ष मिली है।

नोटा को मिले 54 और 29 मत पाए गए अवैध

बीजीआर परिसर के छात्रसंघ चुनाव में 54 मत नोटा को मिले। जबकि 29 मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर 8, सचिव पर 10 और उपाध्यक्ष व यूआर पद पर 18-18 मत नोटा ने पाए। वहीं यूआर पद पर 10, उपाध्यक्ष पद पर 9, सचिव पर 7 व अध्यक्ष पद पर ती मत अवैध पाए गए।




कोषाध्यक्ष व सह-सचिव चुने गए निर्विरोध



छात्रसंघ कोषाध्यक्ष व सह-सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तुषार पुंडीर व सह-सचिव पद पर एनएसयूआई के संदीप मावलिया निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed