फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Admission to undergraduate, postgraduate and professional courses from 11

11 से स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश

Tue, 06 Oct 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Admission to undergraduate, postgraduate and professional courses from 11
गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीनों परिसरों में 11 अक्तूबर से स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू होने की संभावना है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि निकलने के बाद विवि स्तर पर मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल 10 अक्तूबर तक आवेदन पत्रों की कमियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन

यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार एक नवंबर तक विवि को नए शिक्षण सत्र की कक्षाएं शुरू करनी है। इसे देखते हुए गढ़वाल विवि ने प्रवेश प्रक्रिया तेज कर दी है। पिछले सालों तक अगस्त माह से कक्षाएं शुरू हो जाती थी, लेकिन इस साल कोरोना संकट के चलते शैक्षणिक सत्र पिछड़ गया। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को देखते हुए इस साल विवि ने प्रवेश हेतु ऑन लाइन आवेदन पत्र मांगे थे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर को बीत गई है। आवेदन पत्र जमा होने के बाद डीन स्तर पर मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ दिन के भीतर कट ऑफ मेरिट जारी हो जाएगी। विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे हैं। ऐसे में कई आवेदन पत्रों में त्रुटियां रह गई हैं। इसके अलावा कुछ छात्रों ने प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किए हैं। इसलिए छात्रों को 10 अक्तूबर तक का मौका दिया गया है। ताकि कोई छात्र प्रवेश प्रक्रिया में छूट न जाए।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर में एक साथ चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला, पौड़ी एवं टिहरी परिसर में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया एक साथ चलेगी। इसके लिए लगभग 7202 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बीए प्रथम सेमेस्टर में 1805, बीएससी बायो ग्रुप में 1549, बीएससी मैथ ग्रुप में 1422, बीकॉम में 455, बीटेक में 406, बीएससी फॉरेस्ट्री में 372, बीएससी हार्टीकल्चर में 481, बीएससी योगिक साइंस व बीए जर्नलिज्म में 97-97 और बीफार्मा में 518 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा हुए हैं। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि प्रवेश के लिए काफी संख्या में आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed