फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Administrative building of Garhwal University will open from today

आज से खुलेगा गढ़वाल विवि का प्रशासनिक भवन

Wed, 26 May 2021 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Administrative building of Garhwal University will open from today
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आज (बृहस्पतिवार) से सामान्य कामकाज शुरू हो जाएगा। हालांकि कार्यालयों में 30 फीसदी ही कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवाइज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना संक्रमण की वजह से गढ़वाल विवि का प्रशासनिक भवन बंद हैं। हालांकि इस दौरान प्रशासनिक भवन में सिर्फ परीक्षा अनुभाग समेत आकस्मिक सेवाओं के कार्यालय खुले हैं। अब विवि प्रशासन ने 30 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए विवि ने फिलहाल एक जून तक के लिए आदेश जारी किया है। विवि के प्रभारी कुलसचिव हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि 27 मई से प्रशासनिक भवन खुलेगा। इस दौरान सभी प्रथम श्रेणी के अधिकारी व कार्यालय प्रभारी मौजूद रहेंगे। जबकि अन्य कर्मचारी रोस्टर के अनुसार 30 फीसदी ही ड्यूटी पर आएंगे। कार्यालय सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगे। नियंत्रक अधिकारी ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों के नाम एक दिन पूर्व कुलसचिव कार्यालय और सुरक्षा विभाग को देंगे। ताकि प्रशासनिक भवन परिसर में उन्हीं कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनका नाम सूची में होगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फेस शील्ड और दस्ताने पहनकर फाइल ले जाएंगे। अरोड़ा ने बताया कि समय-समय पर समीक्षा करने के बाद अग्रिम निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed